{"_id":"69d11c2fe6b62d9582018476","slug":"accused-befriended-teenage-girl-on-social-media-in-bahraich-lured-her-to-hotel-and-misdeeds-her-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सुहेल खान ने सोशल मीडिया पर पहले किशोरी से की दोस्ती, फिर होटल में बुलाकर लूटी आबरू; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सुहेल खान ने सोशल मीडिया पर पहले किशोरी से की दोस्ती, फिर होटल में बुलाकर लूटी आबरू; गिरफ्तार
Sat, 04 Apr 2026 07:42 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:42 PM IST
सार
बहराइच में आरोपी सुहेल खान ने सोशल मीडिया पर पहले एक किशोरी से दोस्ती की। फिर उसे होटल में बुलाकर उसकी आबरू लूटी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
woman and man, crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बहराइच में एक किशोरी की दोस्ती सोशल मीडिया पर एक युवक से हुई। आरोपी ने पहले उसका भरोसा जीता। फिर, होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रिसिया थाना के देवीपुरा निवासी सुहेल खान की जान-पहचान कुछ दिन पूर्व सोशल साइट पर शहर निवासी एक किशोरी से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने किशोरी को मिलने के लिए रोडवेज मार्ग पर स्थित एक होटल में बुलाया। किशोरी उसकी बातों में आकर बिना परिजनों को बताए होटल पहुंच गई। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
किसी तरह घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर सर्विलांस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।