{"_id":"689119b2fc671de39e00db5b","slug":"accused-arrested-with-ganja-worth-rs-40-lakh-lucknow-news-c-13-knp1002-1325063-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 40 लाख के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 40 लाख के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
Tue, 05 Aug 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
आरोपी शिवम।
लखनऊ। आंध्र प्रदेश और ओडिशा से गांजा लाकर लखनऊ व आसपास के जिलों में तस्करी करने के आरोपी को एसटीएफ व नगराम पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का एक साथी मौके से भाग निकला। उसके पास से डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा और तस्करी में इस्तेमाल एसयूवी बरामद हुई है। बरामद गांजे की कीमत 40 लाख है।
एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी नगराम के सलेमपुर अचाका का रहने वाला शिवम यादव है। भागा हुआ साथी सुल्तानपुर के बल्दीराय निवासी सूरज सिंह है। डिप्टी एसपी ने बताया कि सोमवार को सुबह एसटीएफ व पुलिस ने पटवाखेड़ा गांव के पास संदेह के आधार पर एसयूवी को रुकने का इशारा किया था। इस पर एसयूवी चला रहे शिवम के बगल में बैठा सूरज भाग निकला, हालांकि शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीन हजार रुपये प्रति किलो खरीदते थे गांजा
पूछताछ में शिवम ने बताया कि वे तीन हजार रुपये प्रति किलो गांजा आंध्र प्रदेश और ओडिशा के उमरकोट स्थित जेपोर से खरीदते थे। वहां से गांजा लाने के लिए लग्जरी गाड़ियों का प्रयोग करते हैं, ताकि किसी को संदेह न हो। फिर लखनऊ, सुल्तानपुर, रायबरेली व आसपास के जिलों में छह हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच देते थे। शिवम ने बताया कि उसकी और सूरज की 2022 में लखनऊ जेल में मुलाकात हुई थी। जेल से छूटने के बाद दोनों ने मिलकर अपना गिरोह बनाया और गांजे की तस्करी करने लगे। डिप्टी एसपी ने बताया कि शिवम पर पीजीआई थाने में एक और सूरज सिंह पर गोसाईगंज में दो व सुल्तानपुर में तीन मामले दर्ज हैं।