फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused arrested who firing at film producer Rohit Shetty house from Agra he is member of Shubham Lonkar gang

UP: वर्चस्व बनाने को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर की थी फायरिंग, आरोपी को एसटीएफ ने आगरा से किया गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 07:28 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 07:28 PM IST
सार

मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने का आरोपी आगरा से गिरफ्तार किया गया। इसे यूपी एसटीएफ से पकड़ा है। यह शुभम लोनकर गैंग का सदस्य है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
accused arrested who firing at film producer Rohit Shetty house from Agra he is member of Shubham Lonkar gang
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने का आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एसटीएफ को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने अन्तरराष्ट्रीय कुख्यात अपराधी शुभम लोनकर गैंग के सदस्य प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। यह फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर दहशत व रंगदारी के उद्देश्य से की गई फायरिंग के मामले में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू, आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र के महावीर नगर पक्की तलैया बिजौली मोहल्ले का रहने वाला है। इसकी उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है। इसे महावीर नगर बिजौली से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुभम लोनकर गैंग के फेसबुक, इस्टांग्राम पर पोस्ट देखकर और उससे प्रभावित होकर वर्चस्व दिखाने की योजना बनाई थी। इससे पहले महावीर नगर मोहल्ला निवासी साथी शिवम दुबे पुत्र अनिल दुबे ने घटना को अंजाम देने के लिए इसे बताया था। शिवम दुबे के कहने पर इसने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed