{"_id":"67e45bbd2bdc65e617012fd3","slug":"accused-arrested-for-sexually-abusing-a-girl-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1132269-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोसाईंगंज। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी चिनहट के शिव विहार काॅलोनी निवासी शिवांशु सिंह को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया।
युवती के मुताबिक, 2022 में आरोपी से मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार संबंध बनाए। डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। शादी का दबाव बनाया तो उससे दूरी बनाने लगा। उसे पता चला कि गाजीपुर जिले के पतार निवासी शिवांशु की शादी वर्ष 2021 में ही हो गई थी।
वह परिवार के साथ चिनहट में रहता है। पीड़ित ने पांच जनवरी को आरोपी पर केस दर्ज कराया था।