{"_id":"693496ecc309c28b310201a8","slug":"accused-arrested-for-attempting-to-rape-student-lucknow-news-c-13-knp1002-1504791-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 07 Dec 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पारा के जलालपुर इलाके में बीते चार दिसंबर की शाम 11 वर्षीय कक्षा-6 की छात्रा के साथ मोहल्ले के ही शराबी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत करने पहुंची पीड़िता की मां से भी मारपीट की गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
छात्रा की बृहस्पतिवार को परीक्षा शुरू हुई थी और वह रोज की तरह शाम सात बजे कोचिंग से लौटी थी। घर पर बैग रखकर वह 50 मीटर दूर स्थित मां की सिलाई की दुकान जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी रविकांत चौबे (40) ने उसे रोक लिया और जबरन कपड़े उतारने का प्रयास करते हुए गलत नीयत से छूने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। घबराई छात्रा दुकान पहुंची और मां को पूरी घटना बताई। पीड़िता की मां ने जब आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने बेटे से किसी भी तरह का वास्ता होने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला जब आरोपी से बात करने पहुंची तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि उसने महिला के बाल खींचे, हाथ मरोड़े और धक्का-मुक्की के साथ मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर महिला को किसी तरह बचाया।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर बीते चार दिसंबर को दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी शराब का आदी है और मोहल्ले में आए दिन नशे की हालत में युवतियों के साथ अशोभनीय हरकतें करता रहता है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को जलालपुर स्थित गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।