फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accusation of misappropriating 2.34 crore rupees, FIR against three

Lucknow News: 2.34 करोड़ हड़पने का आरोप, तीन पर एफआईआर

Fri, 18 Sep 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 18 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Accusation of misappropriating 2.34 crore rupees, FIR against three
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित विंटस फार्मवर्क फर्म के प्रतिनिधि पी. सुरेश ने तीन लोगों पर 2.34 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पी. सुरेश ने बताया कि उनकी कंपनी लोगों को शटरिंग का सामान देती है। 10 अगस्त 2018 को मैंगलोर स्थित पलटैंक सर्विस इंजीनियर्स एंड कॉन्ट्रैक्ट के मालिक सतीश सटेरेन ने संपर्क किया था। उसने एक नामी कंपनी के लिए शटरिंग की सप्लाई का ऑर्डर दिया। कंपनी ने 16 अगस्त 2018 से 9 अक्तूबर 2018 तक 107 टन सामान रीवा भेजा। एक माह बाद 21 टन माल लौटा दिया गया, जबकि 86 टन पर कब्जा कर लिया गया। जब्त माल की कीमत 65.96 लाख रुपये है। आरोपियों ने किराया देना भी बंद कर दिया। सतीश ने उन्हें बताया कि कंपनी ने सामान पर कब्जा कर लिया है और किराया देना बंद कर दिया है। 15 जुलाई 2024 को वह सतीश की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो कंपनी के लोगों ने उन्हें भगा दिया। राहुल नामक कर्मचारी ने अभद्रता की।
विज्ञापन

पी. सुरेश का आरोप है कि सतीश, सलाहकार राजनारायण और राहुल ने 65.69 लाख रुपये का माल हड़प लिया। उन्होंने 1.69 करोड़ रुपये किराया भी नहीं दिया। बार-बार मांग के बावजूद भुगतान न होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि सतीश, राजनारायण और राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed