{"_id":"68683828431469c8fa05c6c6","slug":"accusation-of-indecency-with-the-trader-sloganeering-against-gst-officer-lucknow-news-c-13-knp1050-1278355-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: व्यापारी से अभद्रता का आरोप, जीएसटी अफसर के खिलाफ हुई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: व्यापारी से अभद्रता का आरोप, जीएसटी अफसर के खिलाफ हुई नारेबाजी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी।
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित कृष्णानगर क्षेत्र के बाराबिरवा में एलडीए की मानसरोवर मार्केट में शुक्रवार दोपहर जीएसटी टीम ने छापा मारा, लेकिन किसी बात को लेकर व्यापारियों से कहासुनी हो गई। नाराज व्यापारियों ने दुकानें बंदकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि जीएसटी टीम ने व्यापारी महेश चौरसिया के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान जब व्यापारी ने परिचय और कार्रवाई की जानकारी जाननी चाही तो टीम ने उनसे अभद्र व्यवहार कर गोली मारने की बात कही। इससे नाराज व्यापारी लामबंद हो गए।
सूचना पर कृष्णानगर पुलिस भी पहुंची। व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा व रामकुमार वर्मा के साथ व्यापारियों ने जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर स्तुति सिंह और स्थानीय थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस और कमिश्नर ने जांच कर अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर व्यापारी शांत हुए।