फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accounts Section officer reached lucknow by vip train

रेलवे बोर्ड चेयरमैन का आदेश बेअसर, नहीं छूट रहा वीआईपी ट्रीटमेंट से मोह

Fri, 27 Oct 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Oct 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
Accounts Section officer reached lucknow by vip train
चारबाग स्टेशन पर खड़ा सैलून - फोटो : amarujala
रेलवे बोर्ड चेयरमैन (सीआरबी) अश्विनी लोहानी के आदेश की रेलवे अधिकारियों को कतई परवाह नहीं। उनका वीआईपी ट्रीटमेंट व सैलून का मोह नहीं छूट रहा है। सरकारी ड्यूटी के नाम पर सैलून से निरीक्षण करने वाले यह अधिकारी लेखा अनुभाग के हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उत्कल एक्सप्रेस व कैफियात एक्सप्रेस के डिरेलमेंट के बाद रेल मंत्रालय की काफी फजीहत हुई थी।

जिसके बाद एक ओर जहां ट्रैक मेंटीनेंस व सेफ्टी पर जोर दिया गया, वहीं एसी कमरों में आराम से ड्यूटी करने वाले आला रेलवे अधिकारियों की सुविधाआें पर भी कैंची चलाई गई। सीआरबी अश्विनी लोहानी से वीआईपी ट्रीटमेंट खत्म करते हुए निरीक्षण पर जाने वाले अधिकारियों को सैलून की जगह थर्ड एसी में सफर करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद मंगलवार रात उत्तर मध्य रेलवे के एक अधिकारी सैलून का इस्तेमाल करते हुए पहले इलाहाबाद से कानपुर गए। जहां कानपुर में सैलून को इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस में लगा दिया गया। इसके बाद सैलून की शंटिंग चारबाग रेलवे स्टेशन पर सैलून साइडिंग में की गई। लेखा अनुभाग में तैनात अधिकारी ने लखनऊ के कुछ कार्यालयों में प्रशासनिक कार्यों का निरीक्षण किया। उन्हें सैलून का आवंटन भी सवालों के घेरे में है। उत्तर रेलवे के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed