फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   according to saifullah diary many scholors were on the target of terrorists.

लखनऊ में दंगा भड़काना चाहते थे आतंकी, तीन मुस्लिम विद्वान भी थे निशाने पर

Wed, 15 Mar 2017 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Mar 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
according to saifullah diary many scholors were on the target of terrorists.
एनकाउंटर में मारा गया संदिग्‍ध आतंकी सैफुल्लाह - फोटो : amar ujala

आतंकी संगठन आईएस के स्वघोषित लखनऊ-कानपुर खुरासान मॉड्यूल के आतंकियों का मंसूबा राजधानी लखनऊ में बड़े पैमाने पर खून-खराबा करने का था। आतंकियों के निशाने पर कई प्रमुख मुस्लिम विद्वान थे। इनमें से तीन लखनऊ के थे।

विज्ञापन


इसका खुलासा हाजी कॉलोनी में एनकाउंटर में मारे गए संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह के कमरे से मिली एक डायरी से हुआ है। यह डायरी मध्य प्रदेश में पकड़े गए उसके साथी मीर हुसैन की बताई जा रही है।
विज्ञापन


आतंक विरोधी दस्ते के आईजी असीम अरुण ने बताया कि इनका मंसूबा ना सिर्फ दरगाह और मंदिरों पर बम विस्फोट करने का था बल्कि कुछ चुनिंदा शिक्षाविद् इनके निशाने पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस का दावा है कि इन व्यक्तियों और धार्मिक स्थलों की रेकी भी की जा चुकी थी। सुरक्षा कारणों से शिक्षण संस्थान और व्यक्ति के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।

कमांडो से निपटने की बना रखी थी पूरी योजना

according to saifullah diary many scholors were on the target of terrorists.

एटीएस का दावा है कि संदिग्ध आतंकियों ने एटीएस कमांडों के प्रवेश करने पर रूम डिफेंस की पूरी योजना बना रखी थी। हुसैन की डायरी से कुछ डायग्राम भी एटीएस ने डिकोड किए हैं, जो कमांडो से बचने और उनपर हमला करने के बारे में था। अब जांच एनआईए को ट्रांसफर हो चुकी है।

सूत्रों का कहना है कि एनआईए के अधिकारी जल्द ही मध्य प्रदेश जाकर मीर हुसैन की डायरी के बारे में उससे पूछताछ करेंगे। लखनऊ में रिमांड पर लिए गए संदिग्ध गौस मोहम्मद खान, फैसल खान और अजहर को भी एटीएस एनआईए के हवाले करेगी और अब तक हुई पूछताछ का ब्यौरा सौंपेगी।

साहित्य का हिंदी अनुवाद कर करते थे प्रसारित
एटीएस का दावा है कि फैसल खान के लैपटॉप से कई ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जो आतंकी घटना को अंजाम देने से संबंधित हैं। अंग्रेजी में मौजूद इन आर्टिकल को हिंदी में अनुवाद कर युवकों को गुमराह करने में इस्तेमाल होता था। आईएस के कुछ वीडियो भी एटीएस के हाथ लगे हैं।

...तो दंगे की आग में झुलसता पूरा शहर

according to saifullah diary many scholors were on the target of terrorists.

एटीएस के हाथ लगी डायरी के पन्नों पर यकीन करें तो आतंकियों के जो मंसूबे थे, उससे पूरा शहर दंगों की आग से धधक उठता। गनीमत था कि एटीएस को ठीक पहले जानकारी मिल गई और पूरे माड्यूल को ध्वस्त कर दिया। दंगे की आग भड़कने से रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होती।

खुरासान मॉड्यूल का डिप्टी कमांडर है मीर हुसैन
एटीएस को मिली डायरी और सैफुल्लाह के कमरे से मिले अन्य दस्तावेजों के आधार पर कहा जा रहा है कि सैयद मीर हुसैन आईएसआईएस के लखनऊ-कानपुर खुरासान मॉड्यूल का डिप्टी कमांडर था। डायरी में पूरे खुरासान मॉड्यूल के बारे में बताया गया है।

डायरी में ही कुछ धार्मिक स्थलों के नाम भी बताए जा रहे हैं। इसमें लखनऊ की कुछ दरगाहें और मंदिर का जिक्र है। हालांकि यह कौन सी दरगाह और कौन सी मंदिर है इसका खुलासा एटीएस ने नहीं किया है।

ये देखें, अब तक कहां क्या हुआ

according to saifullah diary many scholors were on the target of terrorists.

सात मार्च--मध्यप्रदेश के शाजापुर में भोपाल उज्जैन एक्सप्रेस में ब्लास्ट, 10 घायल

सात मार्च--मध्यप्रदेश पुलिस ने तीन संदिग्ध को किया गिरफ्तार, लखनऊ से गए थे धमाका करने

सात मार्च--विभिन्न राज्यों ने यूपी एटीएस से साझा की जानकारी, यूपी में आतंकी के छिपे होने की सूचना

सात मार्च--हाजी कालोनी में सैफुल्लाह का 11 घंटे चला इंकाउंटर

सात मार्च--इटावा, औरय्या, कानपुर और लखनऊ में छापेमारी, कई हिरासत में

आठ मार्च--दो युवकों फखरे आलम और मोहम्मद फैसल खान को इटावा व कानपुर से गिरफ्तार किया गया

नौ मार्च--गौस मोहम्मद को लखनऊ से और अजहर को कानपुर से गिरफ्तार किया गया

दस मार्च--सभी संदिग्ध आतंकियों की दस दिन की रिमांड मिली

14 मार्च--एटीएस ने खोले डायरी के राज, तीन शिक्षाविद् थे निशाने पर, जांच एनआईए को स्थानांतरित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed