फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident on lohia path lucknow

लोहिया पथ पर तेज रफ्तार के कारण भीषण हादसा, दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Wed, 11 Apr 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Apr 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
accident on lohia path lucknow
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के व्यस्ततम मार्ग लोहिया पथ पर डीजीपी ऑफिस से 300 मीटर की दूरी पर बुधवार सुबह 8:45 बजे के करीब भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर में जा घुसी और इतने में पीछे से स्पीड में आ रही कार भी उससे भिड़ गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हादसा होते ही सड़क पर लंबा जाम लग गया। ऑफिस जाने वाले लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र में सीएम आवास के बगल से लोहिया पथ गुजरता है। इस पथ से ही सटा डीजीपी ऑफिस है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीजीपी दफ्तर मोड़ के पास 100 से भी ज्यादा स्पीड में दौड़ती बेकाबू हुंडई कार डिवाइडर में जा घुसी। इतने में पीछे से आ रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार भी उस गाड़ी से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। होंडा सिटी में सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बता दें कि लोहिया पथ बेहद चौड़ा होने के कारण लोग बहुत तेज स्पीड में गाड़ी चलाते हुए निकलते हैं। डीजीपी ऑफिस के मोड़ के पास पुलिसकर्मी तो रहते हैं लेकिन फिर भी वाहनों की रफ्तार पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। बुधवार सुबह तेज रफ्तार के कारण ही ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed