{"_id":"689b0bf64253c8b10b0d8532","slug":"accident-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1335244-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गलत दिशा में आ रही बाइक ने सामने से मारी टक्कर, गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गलत दिशा में आ रही बाइक ने सामने से मारी टक्कर, गार्ड की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। रहीमाबाद में भावा खेड़ा गांव के पास हरदोई लखनऊ राज्यमार्ग पर मंगलवार सुबह आमने सामने बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मलिहाबाद के कुंडरा खुर्द निवासी प्राइवेट गार्ड विनय (45) की मौत हो गई। उल्टी दिशा से आ रही बाइक की टक्कर से हादसा हुआ। विनय हेलमेट नहीं लगाए थे।
विनय कुमार की पत्नी शर्मा देवी ने बताया कि पति सुबह नौ बजे रहीमाबाद जाने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते मे गलत दिशा से आ रही बाइक ने सामने से विनय की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला बाइक सवार गाड़ी मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल विनय को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। विनय काकोरी सीएचसी पर प्राइवेट गार्ड की नौकरी करते थे। परिवार में मां रामावती, पत्नी शर्मा देवी, दो बेटे व दो बेटियां हैं। इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि दोनों बाइक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जाएगी