फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident in kota

Lucknow News: राजस्थान में हुए सड़क हादसे में लखनऊ के दो लोगों की मौत

Sun, 06 Jul 2025 04:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 04:30 PM IST
विज्ञापन
accident in kota

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। राजस्थान के बारां में शनिवार रात तेज रफ्तार कार पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतक में दो लोग लखनऊ के हैं।

कैसरबाग में शिवाजी मार्ग निवासी नमन चतुर्वेदी(25), उनकी साथी लखनऊ की जया शर्मा, गोरखपुर की अंशिका मिश्रा और दिल्ली के राहुल प्रकाश (30) शनिवार रात कार से शनिवार देर रात राजस्थान के कोटा जा रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। तभी बारां के गजनपुरा में हाईवे पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में कार बेकाबू हो गई और आगे चल रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चारों लोग बुरी तरह सेे फंस गए। चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार के अगले हिस्से को काट कर चारों को निकला। मगर तब तक नमन, अंशिका और राहुल की मौत हो चुकी थी। जबकि जया की हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा स्थित अस्पताल भेजा गया, जहां उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राजस्थान पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मृतकों के घरवालों को भी दी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed