फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident in bahraich.

20 फीट गहरे खड्ड में पलटी बस, 2 की मौत

Tue, 01 Mar 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानपारा/अगैया।
ब्यूरो/अमर उजाला, नानपारा/अगैया। Updated Tue, 01 Mar 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
accident in bahraich.

रुपईडीहा से सवारियों को लेकर बहराइच जा रही एक यात्री बस सोमवार दोपहर करीब 12.15 बजे सुमेरपुर पुल के पास 20 फीट गहरे खड्ड में पलट गई। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि 39 घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे एसएसबी के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे हैं।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा एक साइकिल सवार को बचाने में चालक के संतुलन खोने से हुई।

रुपईडीहा से बस सोमवार सुबह 11:30 बजे के आसपास यात्रियों को लेकर बहराइच रवाना हुई। बस जब नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर अगैया एसएसबी सेंटर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित सुमेरपुर पुल के निकट पहुंची, तभी अचानक सामने एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने में बस का चालक संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन

जवानों की टीम के साथ पहुंचे कमांडेंट की मदद

accident in bahraich.

बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख पुकार मच गई। गांव के लोग दौड़े। सूचना पाकर एसएसबी के कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक सेनानायक पीएन सिंह भी जवानों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

किसी तरह बस के अंदर फंसे यात्रियों को एसएसबी जवानों ने बाहर निकाला। इस दौरान उप जिलाधिकारी नानपारा अमिताभ यादव, सीओ भरत यादव और नानपारा की पुलिस टीम भी पहुंच गई थी। बस में फंसे लोगों को निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया है।

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

accident in bahraich.

बस में सवार कल्लन हलवाई (55) निवासी बाबागंज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नेपाल के जैसपुर निवासी नाइमा (35) पत्नी खलील ने जिला अस्पताल पहुंचते समय दम तोड़ दिया। बस में महिला, पुरुष समेत 41 यात्री सवार थे।

दुर्घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ और सीएमओ डॉ. केबी जैन भी नानपारा पहुंचे हैं। नानपारा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल

accident in bahraich.

बस में सवार सभी यात्री रुपईडीहा के निवासी थे। इनमें माखनलाल (25), सीता देवी (45), रुखसाना बेगम (18), शमीम (45), शुएब (30), बटोहीलाल (35), सुखलाल (25), छत्रपाल (48), प्रियांजल (25), किसमी (30), वकील पंडित (35), हजरत (40), शादाब (38), संतोष कुमार (4), रामप्यारी (50), राजकुमारी (49), शांती (28), तरन्नुम (32), मुजम्मिल (35), इलियास (38), जुबेर (15), गोवर्धन (20), गायत्री (25), सावित्री (29), नाज (21), मुनीर (35), संदीप (40), सूरज (20), सायमा (35), चांदनी (15), निदा (12), मंजू (30), जमीला (55), जमाल (20), लक्ष्मी (32), राममूरत (45), ओमकार (50), शाहजहां (39) आदि शामिल हैं। इनमें चांदनी, नगमा, गायत्री की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed