{"_id":"60e48e518ebc3eb83e42da6a","slug":"accident-gonda-desk-news-lko5857640188","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, रिश्तेदार झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, रिश्तेदार झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलसर (गोंडा)। फसल का नुकसान कर रहे मवेशियों को खेत से भगाने गया एक युवक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक को बचाने में उसका एक रिश्तेदार भी झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना परसपुर क्षेत्र के पूरे नरदा गांव के मजरे नीरपुर ख्याला पूरे पोखरा निवासी राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह तकरीबन 9 बजे उनका बेटा रामकेवल विश्वकर्मा (17) खेत में फसल का नुकसान कर रहे मवेशियों को भगाने गया था।
खेत में लटक रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। रामकेवल का तार से चिपका देखकर पास के खेत में मवेशियों को चरा रहे उसके मौसा जगन्नाथ ने देखा तो उसे बचाने दौड़े। तबतक रामकेवल की मौत हो चुकी थी। रामकेवल को बचाने के चक्कर में जगन्नाथ गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना परसपुर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। संवाद