फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident

पेड़ से टकराई कार, डीफार्मा के छात्र की मौत

Mon, 05 Jul 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
accident
बेलसर (गोंडा)। बीमार मां को हॉस्पिटल से घर वापस लाने जा रहे डीफार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र की कार रविवार की रात पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों की मदद से युवक को कार से बाहर निकाल कर चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना देहात कोतवाली के ग्राम पंचायत खरगूपुर के अवरता मजरा निवासी अभिषेक तिवारी (20) पुत्र श्रीधर तिवारी रविवार देर शाम अपने निजी कार से गोंडा आरएन पांडेय हास्पिटल जा रहे थे। युवक की मां हास्पिटल में भर्ती थी और डिस्चार्ज होने पर उन्हें वापस घर ले जाना था। अचानक कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे अभिषेक तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से गोंडा के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभिषेक के चाचा ननके ने बताया कि अभिषेक तिवारी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अभिषेक की शादी बीते दिसंबर माह में हुई थी। अभिषेक रायबरेली जनपद के एक निजी कॉलेज में डी फार्मा सेकेंड ईयर का छात्र था। रविवार को उसकी मां सुषमा तिवारी की तबीयत खराब होने पर जिले के आरएन पांडेय हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को अपनी मां को हॉस्पिटल से लाने के लिए बाइक से जाने लगा, लेकिन मौसम खराब होने से बाइक खड़ी करके अपनी निजी कार से गोंडा जा रहा था। कार दामोदर पुरवा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों की मदद से अभिषेक को गाड़ी से निकाल कर गोंडा चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां सुषमा पेशे से वकील हैं, जबकि पिता श्रीधर किसान हैं। पिता श्रीधर कुछ सालों से रोजी रोटी कमाने के लिए बाहर प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां का रो रोकर बुराहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed