फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident between car and truck, lady died

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, युवती की मौत

Tue, 26 Jan 2021 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
accident between car and truck, lady died
इटौंजा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर रोड पर इटौंजा थाना चौराहा ओवरब्रिज पर रविवार देर रात कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार शौर्यवर्धन उम्र (50) निवासी हिमगिरी कॉलोनी मड़ियांव और आकांक्षा सिंह (28) निवासी महानगर गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को बख्शी का तालाब के राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान आकांक्षा सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद सीतापुर रोड पर एक पटरी पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed