फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   academic calender issued for 2022-23 for high school and intermediate.

यूपी: माध्यमिक शिक्षा के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी, इस बार बदले प्रारूप में होंगी परीक्षाएं

Mon, 09 May 2022 09:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 May 2022 09:17 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एकेडमिक कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। इस बार कक्षा 09 एवं 10 की लिखित परीक्षा प्रश्न पत्र के नये प्रारूप के आधार पर होगी।

विज्ञापन
academic calender issued for 2022-23 for high school and intermediate.
माध्यमिक शिक्षा परिषद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत वर्तमान सत्र में कक्षा 09 और 10 की लिखित परीक्षा प्रश्न पत्र के नए प्रारूप के आधार पर होगी। प्रश्न पत्र में दो खण्ड होंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत विद्यालयों में कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों में अपने स्वर्णिम इतिहास की जानकारी और राष्ट्रीय मूल्यों का अधिक विकास करने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार विद्यालयों में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु छात्रों के ड्राप आउट दर को कम करने तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए 'स्कूल चलो अभियान-माध्यमिक शिक्षा' का आयोजन किया जाएगा। साथ ही डिजीटल शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए समस्त विद्यालयों की अपनी वेबसाइट और पंजीकृत विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के उद्देश्य से प्रत्येक विद्यालय में शक्ति मंच का गठन किया जाएगा और यूनिवर्सिटी रेडी कार्यक्रम के अन्तर्गत अध्ययन हेतु छात्रों को भविष्य की सम्भावनाओं से परिचित कराने और प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के लिए विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के सतत मूल्यांकन के लिए पहली बार सत्र में पांच मासिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तीन बार बहुविकल्पीय तथा दो बार वर्णनात्मक परीक्षाएं होंगी। वर्तमान सत्र से कक्षा-9 और 10 की लिखित परीक्षा नए प्रारूप के आधार पर प्रश्न पत्र के दो खंड होंगे।

प्रथम खंड में पूर्णांक के 1/3  प्रश्न बहुविकल्पीय तथा द्वितीय खंड में 2/3 प्रश्न वर्णनात्मक होंगे। प्रथम खंड में पूर्णांक का 30 प्रतिशत अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। द्वितीय खंड में पूर्णांक का 70 प्रतिशत अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर उत्तर पुस्तिका पर दिया जाएगा।

20 जनवरी 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा पाठ्यक्रम

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी कक्षाओं में शैक्षणिक सत्र 2022-23 का पाठ्यक्रम 20 जनवरी, 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।  कक्षा-10 और 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी, 2023 के तृतीय सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।

इसी प्रकार कक्षा-10 और 12 की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 01 से 15 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।

इसी तरह कक्षा-9 और 11 की वार्षिक परीक्षाओं और कक्षा-10 और 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और कक्षा-9 और 11 की वार्षिक परीक्षाओं के अंक वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्य 16 से 28 फरवरी, 2023 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 से 28 फरवरी, 2023 तक तथा बोर्ड परीक्षा मार्च, 2023 में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed