फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ac superfast roof leakage created problem

Lucknow News: एसी एक्सप्रेस की बोगी बन गई स्विमिंग पूल, यात्री सीटों से भागे

Sun, 13 Jul 2025 07:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
ac superfast roof leakage created problem
एसी एक्सप्रेस की बोगी बन गई स्विमिंग पूल
लखनऊ। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन एसी एक्सप्रेस की थडे एसी बोगी में बीती रात अचानक उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब छत से तेज धार पानी गिरने लगा। यात्री सीटों को छोड़कर भाग खड़े हुए। मामले की शिकायत के बाद बोगी को हटाया गया।
विज्ञापन


मामला उत्तर रेलवे की वीआईपी ट्रेन एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है। बीती शनिवार रात चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। रात करीब दो बजे ट्रेन की थडे एसी बोगी बी-2 की सीट संख्या 68 से 70 वाली केविन में छत से अचानक पानी की तेज धार बहने लगी। पानी गिरने से इस केबिन की छह सीटों पर सोए यात्री भीग गए। मिडिल व अपर वर्थ पर सोए यात्री नीचे कूदकर अलग हट गए। उनका सामान तक भीग गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे को एक्स पर दर्ज करायी। ट्रेन के नई दिल्ली पहुंचने पर बी-2 बोगी को हटाकर सिक लाइन में जांच के लिए भेजा गया है। यात्रियों ने बताया कि पानी की धार के चलते बोगी स्विमिंग पूल वन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed