फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AC fails in four trains including Garib Rath, passengers suffer due to humidity and sweat.

Lucknow News: गरीबरथ सहित चार ट्रेनों में एसी फेल, उमस व पसीने से यात्री परेशान

Thu, 16 Apr 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
AC fails in four trains including Garib Rath, passengers suffer due to humidity and sweat.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गर्मी बढ़ते ही ट्रेनों में एसी कूलिंग ठप होने की शिकायतें आने लगी हैं। बुधवार को गरीबरथ एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों में एसी फेल होने से यात्रियों का सफर मुहाल हो गया। कोच अटेंडेंट से शिकायत के बाद भी एसी ठीक नहीं हुए, जिससे यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन


अमृतसर से सहरसा आने वाली गाड़ी संख्या 12204 गरीबरथ एक्सप्रेस की बोगी संख्या जी-3 के यात्री अमरजीत सिंह ने रेलवे से शिकायत दर्ज की कि एसी काम नहीं होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। गाड़ी संख्या 05034 बांद्रा-गोमतीनगर स्पेशल की थर्ड एसी बोगी बी-2 के यात्रियों ने कहा कि बांद्रा से ट्रेन छूटने के बाद से ही कूलिंग कम हो रही थी। रेल मदद एप पर शिकायत दर्ज कराई गई। अगले स्टेशन पर कर्मचारी पहुंचे, लेकिन कूलिंग ठीक नहीं हो सकी। गाड़ी संख्या 15034 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस की सेकेंड एसी बोगी ए-1 सीट संख्या 51 के यात्री सुबोध शर्मा ने कूलिंग नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। दून एक्सप्रेस की एसी थर्ड बोगी में भी कूलिंग कम होने की शिकायत दर्ज हुई।
विज्ञापन




स्पेशल ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

गोरखपुर हैदराबाद स्पेशल घंटों देरी की शिकार हुई, जिससे यात्री परेशान रहे। यात्रियों ने आईआरसीटीसी को पत्र भेजकर किराए का पूरा रिफंड करने की मांग की है। ट्रेन मंगलवार को 11 घंटे की देरी से रवाना हुई थी, यात्रियों से स्पेशल ट्रेनों का तत्काल का किराया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed