{"_id":"6a42d9c72c1d08d686050de5","slug":"ac-compressor-explodes-during-liquor-party-penthouse-catches-fire-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1806465-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शराब पार्टी के दाैरान फटा एसी का कंप्रेसर, धधका पेंट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शराब पार्टी के दाैरान फटा एसी का कंप्रेसर, धधका पेंट हाउस
विज्ञापन
पेंट हाउस में आग से जले सामान एवं सामान लेकर भागते पार्टी करने वाले युवक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चिनहट के नंदी विहार कॉलोनी में सोमवार की सुबह एक्यूएस हाइट्स अपार्टमेंट में बने पेंट हाउस में एसी का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। घटना के वक्त पेंट हाउस में शराब पार्टी चल रही थी। आग देख वहां मौजूद तीन युवक अपने सामान लेकर भाग खड़े हुए। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
एक्यूएस हाइट्स अपार्टमेंट के पांचवें तल पर कारोबारी तौकीर सिद्दीकी का पेंट हाउस है जिसे वह होम स्टे के तौर पर चलाते हैं। वहीं, उनका दफ्तर भी है। सोमवार सुबह पेंट हाउस में अभिषेक प्रसाद, अक्षय बिष्ट और अक्षय कुमार मौजूद थे। वहां शराब पार्टी चल रही थी। सुबह 8:45 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण एसी का कंप्रेसर फट गया और आग लग गई। धमाका सुन अन्य फ्लैट के लोग भी बाहर आ गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। एफएसओ पीजीआई माम चंद्र बड़गूजर, एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत व एफएसओ इंदिरानगर तीन गाड़ियों और टीम के साथ पहुंचे। आग बुझाए जाने तक पेंट में बेड, सोफा, फ्रिज, एसी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। अपार्टमेंट के लोगों ने आरोप लगाया कि पेंट हाउस किराये पर दिया जाता है। यहां आने वाले अक्सर शराब पार्टी करते हैं जिससे सोसाइटी अराजकता का माहौल हो जाता है।

पेंट हाउस में आग से जले सामान एवं सामान लेकर भागते पार्टी करने वाले युवक। - फोटो : संवाद