{"_id":"59424af64f1c1b4e5f8b48ee","slug":"ac-bus-will-start-from-lucknow-to-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-गुड़गांव के बीच एसी बस सेवा शुरू, देखें डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-गुड़गांव के बीच एसी बस सेवा शुरू, देखें डिटेल
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की लखनऊ और गुड़गांव के बीच सुपर लग्जरी एसी बस सेवा 16 जून से शुरू हो रही है। लखनऊ से गुड़गांव का किराया 1484 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।
इस बस के चलने से यात्रियों को लखनऊ और गुड़गांव के बीच सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी। आलमबाग डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्वेता सिंह ने बुधवार को बताया कि सुपर लग्जरी स्कैनिया बस चारबाग बस अड्डे से रात 8:15 बजे रवाना होगी, जबकि गुड़गांव से बस की वापसी रात 8:00 बजे होगी।
यात्री इस बस में सफर करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट upsrtconline.co.in टिकट बुक करा सकते हैं। बस कानपुर औरैया, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, यूपी स्टेट बॉर्डर, हरियाणा बॉर्डर, फरीदाबाद हाते हुए गुड़गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
उधर निगम के प्रबंध निदेशक रवींद्र नायक ने बताया कि लखनऊ से काठमांडू एवं पशुपतिनाथ मंदिर तक जाने वाले यात्रियों को जल्द एसी बस का तोहफा मिलने वाला है।