फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ABVP asks muslim community to boycott love jihadis

ABVP ने चेताया, लव जिहादियों से दूर रहें मुस्लिम!

Mon, 22 Sep 2014 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Sep 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
ABVP asks muslim community to boycott love jihadis

इस्लाम में ‘जेहाद’ एक पवित्र शब्द माना गया है, पर कुछ लोग इसका उपयोग ‘लव जेहाद’ नाम से करके इस अपवित्र हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय को ऐसे लोगों का बहिष्कार कर देना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर ने रविवार को यहां परिषद के राष्ट्रीय छात्रा सम्मेलन व कार्यशाला के समापन सत्र में यह आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ‘लव जेहाद’ महिला हिंसा का ही एक रूप है। राजनीतिक या धार्मिक रंग दिए बिना इसका समाधान किया जाना चाहिए। आंबेकर ने छात्रा प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में जाकर ‘लव जेहाद’ के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन



लड़कियों को मिले वाजिब भागीदारी

ABVP asks muslim community to boycott love jihadis

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमार मंगलम ने कहा कि महिला हिंसा के लिए केवल पुरुषों को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। कई बार महिलाएं खुद भी इसमें योगदान देती हैं।

हाल ही दिल्ली में विवाहित स्कूली छात्रा को उसकी महिला प्रिंसिपल ने स्कूल आने से यह कहकर रोक दिया कि वह अन्य लड़कियों पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। ऐसे मामलों पर सख्त प्रतिक्रिया देकर उसे नकारना चाहिए। एबीवीपी की उपाध्यक्ष ममता यादव, पवन चौहान और मनीष गुप्ता ने भी विचार रखे।

हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन की महासचिव चुनी गईं कनिका शेखावत ने कहा कि आज छात्राएं कॉलेज-यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रही हैं, पुलिस की लाठियां खा रही हैं, जेल जा रही हैं। ऐसे में उन्हें नेतृत्व में भी वाजिब भागीदारी हासिल करनी चाहिए।

दक्षिण भारत में ज्यादा ‘लव जेहाद’

ABVP asks muslim community to boycott love jihadis

आंध्र प्रदेश की हरिथा ने कहा कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में शादी करके जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं हालांकि ये दबाए-छिपाए जाते रहे।

उन्होंने हाल ही सामने आए मामलों के परिप्रेक्ष्य में कहा कि इनकी परिणति लड़की की हत्या के रूप में सामने आ रही है। पूरा दक्षिण भारत इससे प्रभावित है।

कार्यशाला के एक सत्र में छात्राओं को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के बारे में बताया गया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर संजीव सिंह ने कहा कि आज सोशल मीडिया और इंटरनेट क्रांति की वजह से हर व्यक्ति के पास एक मीडिया के रूप में काम करने का विकल्प है। वरिष्ठ पत्रकार शिशिर द्विवेदी ने छात्राओं को बताया कि प्रिंट मीडिया आमजन तक पहुंच रखने और अपनी विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

संघर्षों की दास्तां सुना किया प्रेरित

ABVP asks muslim community to boycott love jihadis

इससे पहले कार्यशाला के पहले सत्र में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भोपाल की डॉ. राका आर्या और दिल्ली हाईकोर्ट की वकील ज्योतिका कालरा ने छात्राओं को एफआईआर दर्ज करवाने से लेकर महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी।

दूसरे सत्र में संघ की तरफ से महिला मामलों की समन्वयक गीता ताई गुंडे ने बताया वे बतौर उद्यमी सफलतापूर्वक काम कर रही थीं लेकिन सामाजिक कार्यों से जुड़े बिना जीवन के प्रति अधूरापन महसूस करती थीं, इसलिए इनसे जुड़ीं। दिल्ली से आई उद्यमी ललिथा निझावन ने जीवन में सांस्कृतिक मूल्यों को महत्वपूर्ण बताया।

हैदराबाद की ऑडिटर सुहासिनी गोटमारे ने कहा कि उन्होंने कॉलेज एजूकेशन के बाद खुद को साहित्य, विज्ञान, दर्शन आदि पढ़ने में लगभग झोंक दिया और इस मुकाम पर पहुंचीं। ब्लेड रनर अरुणिमा सिन्हा ने बताया कि किस तरह हादसे में एक पैर गंवाने के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत वे माउंट एवरेस्ट फतह करने में सफल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed