फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   abhishek gupta back out from his complaint against sp goyal 

यूपी: प्रमुख सचिव पर रिश्वत का आरोप लगाने वाला अभिषेक शिकायत से मुकरा, कहा- मानसिक तनाव में लिया नाम

Sat, 09 Jun 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jun 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
abhishek gupta back out from his complaint against sp goyal 
abhishek gupta - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल पर रिश्वत लेने का आरोप लगाने वाला अभिषेक गुप्ता देर शाम अपने आरोप से मुकर गया। उसने लिखित माफीनामा में हस्ताक्षर करते हुए प्रमुख सचिव पर लगाए गए अपने आरोप वापस ले लिए। माफीनामा अभिषेक के नाना ओम प्रकाश गुप्ता की ओर से दिया गया है। 

विज्ञापन


माफीनामा में अभिषेक के नाना ने उसकी मानसिक स्थित ठीक न होने का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे नाती ने एक करोड़ का लोन ले रखा है। जिसकी एक लाख रुपए महीना किस्त आ रही है। हरदोई रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने की जमीन को विनिमय करने की पत्रावली शासन की ओर से निरस्त होने की वजह से अभिषेक की मानसिक स्थित खराब हो गई। इसी बौखलाहट में उसने प्रमुख सचिव एसपी गोयल पर पत्रावली पास कराने के लिए 25 लाख रुपए मांगने का गलत आरोप लगा दिया।
विज्ञापन


पढ़ें-प्रमुख सचिव पर घूसखोरी का आरोप लगाने वाला हिरासत में, अखिलेश बोले- मामले की हो सीबीआई जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभिषेक ने 18 मई को राज्यपाल को ई-मेल भेजकर शिकायत की थी। इसमें उसने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल पर 25 लाख रुपये रिश्वत मांगने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। राज्यपाल ने अभिषेक की शिकायत पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उसकी मदद के लिए कहा था। 


पढ़ें- शिकायत करने वाले को ही जेल भेज देती है ये सरकार, रिश्वत के आरोपों की कराएं CBI जांच : अखिलेश यादव

वहीं, गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने अभिषेक के खिलाफ  भाजपा नेताओं का नाम लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारियों पर अनुचित काम करने का दबाव बनाने के आरोप में हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी।

इस मामले में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिषक को हिरासत में लिया था। देर शाम तक पुलिस हिरासत में रहने के बाद अभिषेक ने अपने आरोप वापस ले लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed