फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Akhilesh Yadav's reaction after Abhishek Gupta being detained

शिकायत करने वाले को ही जेल भेज देती है ये सरकार, रिश्वत के आरोपों की कराएं CBI जांच : अखिलेश यादव

Fri, 08 Jun 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Jun 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav's reaction after Abhishek Gupta being detained
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी के मुख्य सचिव एसपी गोयल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाले अभिषेक गुप्ता को हिरासत में लिए जाने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के सबसे बड़े अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगना बहुत बड़ी बात है। रिश्वत लेना और देना दोनों ही अपराध है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब अखिलेश ने कहा कि जिसने शिकायत की सरकार ने उसी को जेल भेज दिया है। अरे कम से कम मामले की निष्पक्ष जांच तो करा लेते फिर एक्शन लेते। इस मामले में सरकार को सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि अब तो भाजपा के विधायक ही अपनी सरकार में भ्रष्टाचार से परेशान होकर चिल्ला रहे हैं।  
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कानपुर के हैलेट हस्पताल में एसी फेल होने से पांच मरीजों की मौत को दर्दनाक बताया। उन्होंने कहा कि दो बजट प्रदेश के और तीन बजट देश के मिल चुके हैं लेकिन फिर भी देश-प्रदेश की स्थिति में सरकार कोई सुधार नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में कभी भी दवा की कमी नहीं हुई। लेकिन, अब दवाएं नहीं हैं, मशीनें नहीं हैं, जिससे जांचें नहीं हो पा रही हैं और मरीज दम तोड़ रहे हैं। पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता तो बंगले के पीछे पड़े

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के मंत्री तो इसमें लगे हैं कि हम लोगों के जो बंगले खाली हुए हैं वे जल्द से जल्द उन्हें कैसे मिल जाएं। इन नेताओं को जनता के दुख-दर्द से मतलब नहीं, सिर्फ अपना स्वार्थ देख रहे।

सपा अध्यक्ष ने आगे ये भी कहा कि मौजूदा सरकार में टॉयलेट योजना में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed