फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aap volunteer areested

Lucknow News: स्कूल बचाओ अभियान में प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 06:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
aap volunteer areested
स्कूल बचाओ अभियान में प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
निशातगंज के बजरिया प्राथमिक विद्यालय में चल रहा था प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सरकारी स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से निशातगंज स्थित बजरिया प्राथमिक स्कूल पर शंख बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ कहासुनी व नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले गई।
शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ स्कूल बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बजरिया प्राथमिक स्कूल पर शंख बजाकर कार्यकताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सरकार के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। प्राथमिक विद्यालय बजरिया में कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त अभिभावक भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी, सरकारी स्कूलों को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, जबकि भाजपा स्कूल बंद करने में लगी है। एक तरफ सरकार प्रदेश में 27,308 शराब की दुकानें खोल चुकी है, वहीं दूसरी तरफ 27,000 से अधिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा नहीं है। प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने कहाकि सरकार उन बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
विज्ञापन


2 को होगा आंदोलन
महासचिव ज्ञान सिंह ने बताया कि मुद्दे को लेकर पार्टी दो अगस्त को लखनऊ के इको गार्डन में ऐतिहासिक स्कूल बचाओ आंदोलन करेगी। पार्टी की ओर से 7500040004 नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस कॉल कर आंदोनल का हिस्सा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed