फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP protested against the central government, raised questions on the cost of the Dwarka Expressway project

Lucknow : केंद्र सरकार के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन, द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की कॉस्ट पर उठाया सवाल

Thu, 24 Aug 2023 10:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Aug 2023 10:12 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए लखनऊ स्थित जीपीओ सहित सभी जिलों में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज जीपीओ गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
AAP protested against the central government, raised questions on the cost of the Dwarka Expressway project
आम आदमी पार्टी ने लखनऊ स्थित जीपीओ पर किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए लखनऊ स्थित जीपीओ सहित सभी जिलों में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज जीपीओ गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर घोटालों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। 

विज्ञापन


जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने बताया सीएजी की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि द्बारका एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट 18 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर की लागत के हिसाब से बनाना था, लेकिन इन्होंने 18 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर में बनने वाली सड़क को 250 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर में बनाया। इसी तरह भारत माला प्रोजेक्ट में पूरे देश में 75000 किलोमीटर की सड़क बननी थी। जिसमें एक किलोमीटर की सड़क 15 करोड रुपए में बननी थी। लेकिन उसे बढ़ाकर 25 करोड़ रुपए कर दिया। यानी 75000 किलोमीटर की सड़क में सीधे-सीधे 7.5 लाख करोड़ रुपए का घोटाले की योजना बनाई है। कैग की रिपोर्ट में अयोध्या के अंदर डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में करीब 19 करोड़ 73 लाख और इसी तरह तीन फोन नंबर पर 10 लाख लोगों की आयुष्मान योजना चल रही है, मध्यप्रदेश में उन 400 लोगों का इलाज चल रहा है जो मृत हैं, हरियाणा में एक समय में 4121 लोगों का कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ऐसे ही मुद्दों को उठाया गया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन में नीरा सक्सेना, राजेश पांडे, अनूप पाल, इरम रिजवी, वंशराज दुबे, ललित वाल्मीकि, रेखा चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र, प्रकाश वर्मा, मुन्ना खान, शहंशाह आलम, ज्ञान सिंह, पीके बाजपेई, मुकेश शुक्ला, अंकित परिहार, धमेन्द्र सिंह, प्रितपाल सिंह सलूजा, जसमीत कौर, माजिद व महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, रानी कुमारी, सुभाषिनी मिश्रा,रितु अग्रवाल सहित कई कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed