Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aap protested against government

Lucknow News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले तत्काल रुकवाए सरकार

Sun, 11 Jan 2026 05:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
aap protested against government
केंद्र सरकार बांग्लादेश से खत्म करे व्यापारिक संबंध
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बांग्लादेश में हिंदुओं व मंदिरों पर हो रहे हमलों के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी ने कैसरबाग सहित प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की चुप्पी पर नाराजी जताते हुए इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने की मांग की है। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुमु को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया है।


लखनऊ स्वास्थ्य भवन कैसरबाग में प्रदर्शन कर रहे कार्यकतोओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के साथ कार्यकताओं की धक्कामुक्की भी हुई। आप ने पुलिस के इस रवैये की निंदा की। वरिष्ठ नेता संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में हो रहे प्रदर्शन के दौरान कार्यकताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कहाकि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन भारत सरकार न तो कूटनीतिक दबाव बना रही है और न ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कोई ठोस पहल कर रही है। अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंख मूंदकर बैठे हैं। प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस सोनी ने कहा कि वांग्लादेश में हो रहे खूनखरावे, मंदिरों के विध्वंस और महिलाओं-बच्चों पर जारी बर्बरता तत्काल रोकी जानी चाहिए। जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने देश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ खुलकर बोलना ही पड़ेगा। पाटी की ओर से मांग उठाई गई है कि हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी तक भारत-वांग्लादेश के सभी व्यापारिक एवं कूटनीतिक संबंध तत्काल समाप्त किए जाएं। केंद्र सरकार द्वारा बांग्लादेश को इंधन न दिया जाए। पीतपाल सिंह सलूजा, अंकित परिहार, प्रियंका श्रीवास्तव, अनिल जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed