फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP MP Sanjay Singh says people of Ayodhya defeated BJP for insulting Lord rama.

UP: आप सांसद संजय सिंह बोले- अयोध्या ने राम का अपमान करने वालों को हरा दिया, उन्हें भाजपा के लोग गाली दे रहे

Sat, 08 Jun 2024 04:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Jun 2024 04:33 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जनता ने पीएम मोदी की मनमानी, महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों के खिलाफ जनादेश दिया है।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh says people of Ayodhya defeated BJP for insulting Lord rama.
संजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या के लोगों ने भगवान राम का अपमान करने वालों को हरा दिया। भाजपा के लोग राम को लाने का दावा करते थे। ये उनका अपमान है। अब हारने के बाद भाजपा के लोग अयोध्या के लोगों को गाली दे रहे हैं। ये लोग हिंदुओं के भी सगे नहीं हैं। अगर वोट नहीं दिया तो अब गाली दे रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से 1.50 लाख वोटों से जीते। भोलेनाथ ने थोड़ी दया दिखाई तो उन्हें जिता दिया पर राम जी ने भाजपा वालों को विदा कर दिया।

विज्ञापन


संजय सिंह लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 विषम परिस्थितियों में हुआ। प्रधानमंत्री का पूरा तंत्र और संसाधन विपक्ष को रोकने में लगा हुआ था लेकिन देश की जनता ने बेरोजगारी, महंगाई, अग्निवीर योजना, संविधान में बदलाव की मुहिम के खिलाफ और आरक्षण खत्म करने के विरोध में जनादेश दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के अयोध्या हारने के कई वजह, राम मंदिर में उलझी पार्टी; सपा की रणनीति ने बिगाड़ा खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  जनता से दूरी, अति आत्मविश्वास...और खिसक गई जमीन, अयोध्या में हार भाजपा के लिए गहरी चोट


यह जनादेश नफरत की राजनीति के खिलाफ है। हिंदुस्तान अहंकार से नहीं चलेगा। ये देश मोहब्बत से चलेगा। हमारा देश पाकिस्तान और तालिबान नहीं है जो कि लोगों को बांटकर चलेगा। अगर ये लोग नहीं सुधरे तो 240 से फिर दो सीटों पर आ जाएंगे।

संजय सिंह ने दावा किया कि एनडीए सरकार का भविष्य एक साल, छह महीने या फिर 13 दिन भी हो सकता है। मोदी जी अटल जी जैसे नेता नहीं हैं। इंडिया गठबंधन सही समय पर सही निर्णय लेगा। हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने और जदयू की अग्निवीर योजना को खत्म करने की राय से सहमत हैं।


भाजपा का स्पीकर विपक्ष के लिए घातक
आप नेता ने मांग की है कि एनडीए सरकार में टीडीपी का स्पीकर होना चाहिए। भाजपा का स्पीकर संसदीय परंपरा के लिए घातक होगा। मोदी 2.0 में 150 सांसदों को सदन से निलंबित किया गया था। ये लोग सत्ता में रहने के लिए छोटी पार्टियों को तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी यूपी के चुनाव नहीं लड़ी लेकिन गठबंधन के लिए बिना शर्त समर्थन दिया।

संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने भेदभाव किया। अखिलेश यादव पांच साल मुख्यमंत्री रहे जब घर छोड़ा तो सीएम आवास को गंगाजल से धुलवाया गया। मंदिर गए तो मंदिर धुला। राम मंदिर के शिलान्यास में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया गया था। उद्घाटन में भी राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया था। जनता ने भाजपा को पिछड़े, दलित और आदिवासियों के प्रति घृणा का जवाब दिया है।

13 जून को नोएडा में होगी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की 13 जून को नोएडा में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें चुनाव के नतीजों की राज्यवार समीक्षा की जाएगी। यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप गठबंधन में रहेगी। इस पर सपा के साथ बात करेंगे। अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा। लखनऊ में 20 जून को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि नीट की परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी की जांच हो। आम आदमी पार्टी 69000 शिक्षक भर्ती मामले की लड़ाई लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed