{"_id":"60c8d5578ebc3e312506f886","slug":"aap-mp-sanjay-singh-said-i-will-expose-those-who-steal-from-the-donations-of-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सांसद संजय सिंह बोले, राम मंदिर के चंदे में चोरी करने वालों को करूंगा बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सांसद संजय सिंह बोले, राम मंदिर के चंदे में चोरी करने वालों को करूंगा बेनकाब
Tue, 15 Jun 2021 09:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:59 PM IST
सार
संजय सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की खरीदी जमीन में घोटाला किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली स्थित आवास पर हमला के मामले में आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह इस तरह के हमले से न तो डरने वाले हैं और न ही हिम्मत हारेंगे। चाहे भाजपा मेरी हत्या ही क्यों न करवा दे। उन्होंने आवास पर हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही चेतावनी दी कि वह राम मंदिर के लिए जा रहे चंदे में चोरी करने वाले लोगों को बेनकाब करके उनको जेल भिजवा कर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि संजय सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की खरीदी जमीन में घोटाला किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद उनके दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें सांसद के नेम प्लेट को तोड़ने के साथ उस पर कालिख पोत दिया था। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आप सांसद ने कहा कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नियत से हमला किया था। मगर, उनके नजदीकियों व समर्थकों ने हमलावरों को उन तक पहुंचने से पहले ही दबोच लिया। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस से की गई है, पर उम्मीद नहीं है कि पुलिस कोई सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा के सभापति से मिलकर उन्हें इस घटना की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
उधर, पार्टी की प्रदेश इकाई ने भी आप सांसद के घर पर हुए हमले की निंदा करते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने कहा कि यदि इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द ही आप की प्रदेश इकाई आंदोलन शुरू करेगी।