फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aap focussed on booth management

बूथ मैनेजमेंट पर ‘आप’ की नजर

Tue, 11 Feb 2014 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Feb 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
aap focussed on booth management

आम आदमी पार्टी (आप) अब उत्तर प्रदेश में बूथ मैनेजमेंट पर फोकस

विज्ञापन
करेगी। एक बूथ पर 20-20 कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाई जाएगी।

यह जानकारी ‘आप’ की प्रवक्ता अरुणा सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसभा आयोजित करने, चुनाव घोषणा पत्र के लिए एजेंडा तय करने व जिलों में चुनाव अभियान कमेटियां भी जल्द गठित की जाएंगी।

सोमवार को ‘आप’ की अवध प्रांत की बैठक में चुनाव अभियान की तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुटने पर जोर दिया गया। बताया कि 26 जनवरी तक 4,94,350 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को अमेठी, 13 को कन्नौज व 16 को गोंडा में झाड़ू यात्रा आयोजित की जा रही है।

उधर, पार्टी ने छूटे हुए प्रत्याशियों का अंतिम राउंड का इंटरव्यू 14 फरवरी को करने का निर्णय लिया है। इसमें वे ही लोग बुलाए जाएंगे जो दो बार के इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed