{"_id":"0920b3e3c43d36ec1095336c21ed04af","slug":"aap-election-preperation-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बाद यूपी फतह की तैयारी में ‘आप’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के बाद यूपी फतह की तैयारी में ‘आप’
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Mon, 23 Dec 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पार्टी ने सूबे में अपना चुनावी अभियान अमेठी से शुरू करने का निर्णय लिया है।
रविवार को हुई अवध जोन की बैठक में तय किया गया कि पार्टी हर जिले का अलग घोषणा पत्र तैयार करेगी।
इस दौरान विभिन्न जिलों की जमीनी हकीकत के बारे में भी चर्चा हुई। लोगों ने बताया कि दिल्ली में ‘आप’ की सफलता के बाद बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पिछले 15 दिनों में अवध जोन में ही 20 हजार नए सदस्य जुड़ चुके हैं।
अवध जोन की संयोजक अरुणा सिंह ने बताया कि पार्टी सूबे की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
इस पर भी विचार किया जा रहा है कि जिन सीटों पर अच्छे प्रत्याशी नहीं मिलेंगे, उन्हें छोड़ दिया जाएगा। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय कुछ दिनों बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हर जिले में एक टीम संगठन को मजबूत करने व जन आकांक्षाओं का सर्वे करने जाएगी।
टीम जोनल कमेटी को रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर अलग-अलग जिलों का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। बैठक में अरविंद बाजपेई, पवन मिश्रा, अविनाश त्रिपाठी, मनुज सिंह, राज बहादुर, आदर्श वाजपेयी, आशुतोष सेंगर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन