फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aap cnnfidence loosed, covering nomonation

डगमगाया भरोसा, आप ने कराया कवरिंग नामांकन

Thu, 10 Apr 2014 12:29 AM IST
ज्ञान सक्सेन/अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Apr 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
aap cnnfidence loosed, covering nomonation

नामांकन के अंतिम दिन जावेद जाफरी के पर्चा दाखिल करने के दौरान ही  पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री का भी नामांकन करवा दिया।

विज्ञापन


हालांकि अब आप पार्टी पदाधिकारी इसे सिर्फ सर्तकता के तहत कवरिंग नामांकन का नाम देकर अपनी चुनावी रणनीति का एक हिस्सा बता चुप्पी साधे हैं।

दूसरी तरफ जानकारों की मानें तो जावेद जाफरी का नाम अभी तक देश के किसी भी हिस्से में बतौर मतदाता वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है।

पहले उन्होंने बताया था कि उनका नाम मुंबई लोखंड इलाके की मतदाता सूची में दर्ज है लेकिन वह इसका सबूत न दे सके।

गुपचुप तौर पर पार्टी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों पर दबाव बना सरोजनीनगर के सरस्वतीपुरम इलाके से जावेद जाफरी का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के साथ नया वोटर आईडी बनवाने के लिए फार्म-6 भरकर जमा भी कराया।
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व एसडीएम सदर ने भौतिक सत्यापन के तहत जावेद जाफरी को बुलाकर फार्म में भरी सूचनाओं को सत्यापन भी किया।

इसके बाद ही फार्म-6  की फीडिंग के आधार पर जावेद जाफरी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होना था।

इसी आधार पर नामांकन के अंतिम दिन जावेद जाफरी ने अपने को सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र का मतदाता दर्शाते हुए पर्चा भी दाखिल कर दिया।

बस यही से आप पार्टी के रणनीतिकारों का भरोसा जावेद जाफरी से डगमगाने लगा।

उन्हें आशंका है कि अगर नामांकन पत्रों की जांच तक जावेद जाफरी का नाम फीडिंग के बाद पूरक वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुआ तो उनका पर्चा खारिज होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed