{"_id":"5fd3ae428ebc3e3ba3554ebb","slug":"aap-appoints-minister-rajendra-pal-as-observer-for-up-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव के लिए आप ने मंत्री राजेंद्र पाल को बनाया पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव के लिए आप ने मंत्री राजेंद्र पाल को बनाया पर्यवेक्षक
Fri, 11 Dec 2020 11:07 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
राजेंद्र पाल गौतम
- फोटो : अमर उजाला
आगामी पंचायत चुनाव में सभी पदों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान और विधायक सुरेंद्र कुमार को प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संस्तुति पर इनकी नियुक्ति की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रभारियों की नियुक्ति से चुनाव की तैयारियां अब तेज होंगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने तीनों कद्दावर नेताओं को पंचायत चुनाव का प्रभार दिए जाने पर अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन