फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aamir khan call kp saxena in lucknow

आमिर खान ने लिया लखनऊ में किसका हाल-चाल?

Sat, 31 Aug 2013 03:02 AM IST
लखनऊ/नीरज शुक्ला
लखनऊ/नीरज शुक्ला Updated Sat, 31 Aug 2013 03:02 AM IST
विज्ञापन
aamir khan call kp saxena in lucknow

शहर के एक निजी अस्पताल में भरती साहित्यकार पद्मश्री केपी सक्सेना का हालचाल अभिनेता आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने शुक्रवार को लिया।

विज्ञापन


अलग-अलग समय पर अस्पताल में फोन कर दोनों ने साहित्यकार की सेहत के बारे में जानकारी हासिल की।

फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो अभिनेता व निर्देशक जल्द ही साहित्यकार से मिलने के लिए शहर आ सकते हैं। हालांकि, साहित्यकार का इलाज कर रहे चिकित्सक ने फोन की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

 
‘लगान’ और ‘जोधा अकबर’ की पटकथा लिखने वाले साहित्यकार केपी सक्सेना इन दिनों एक निजी अस्पताल में भरती हैं। वह लम्बे समय से जीभ के कैंसर से पीड़ित हैं।

उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने और खाना खाने में तकलीफ हो रही थी। जिसके चलते उनके बेटे रोहित सक्सेना ने सोमवार दोपहर को उन्हें अस्पताल में भरती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू में भरती साहित्यकार की सेहत में सुधार होने की बात इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अभिषेक शुक्ल ने गुरूवार को कही थी। शुक्रवार को भी उनकी सेहत में सुधार देखा गया।

आमिर खान से जुड़े एक करीबी ने बताया कि केपी सक्सेना की हालत नाजुक होने की खबर मिलते ही शुक्रवार को अभिनेता ने उनका हालचाल लेने के लिए सुबह करीब साढ़े दस बजे अस्पताल में फोन किया।

जबकि करीब डेढ़ बजे फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने फोन कर साहित्यकार की तबीयत की जानकारी हासिल की।

बताते चलें कि फिल्म ‘लगान’ की पटकथा लिखने के दौरान अभिनेता आमिर खान और ‘जोधा अकबर’ की पटकथा के सिलसिले में आशुतोष गोवारीकर अक्सर इंदिरानगर स्थित साहित्यकार के आवास पर मिलने के लिए आया करते थे।


पद्मश्री केपी सक्सेना का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अभिषेक शुक्ल ने बताया कि उनकी सेहत में निरन्तर सुधार हो रहा है। सीने का दर्द और सांस की दिक्कत भी कम हो गई।

गुरूवार को उन्होंने अगले हफ्ते साहित्यकार की जीभ के कैंसर का इलाज करने की सम्भावना जताई थी। हालांकि, शुक्रवार को अभिनेता व निर्देशक के फोन पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी जानकारी उन्हें नहीं है। हो सकता है दोपहर में हालचाल लेने के लिए उनका फोन आया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed