{"_id":"64b3bd0750bf24ceb50fc1a3","slug":"aam-admi-party-protests-over-price-rise-in-lucknow-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: महंगाई के विरोध में हल्लाबोल कर रहे आप यूथ विंग कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प, धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: महंगाई के विरोध में हल्लाबोल कर रहे आप यूथ विंग कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प, धक्कामुक्की
Sun, 16 Jul 2023 03:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Jul 2023 03:18 PM IST
सार
देश में बढ़ती महंगाई को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। इस पर पुलिसकर्मियों की उनसे तीखी झड़प, धक्कामुक्की और हाथापाई हुई।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देश, प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी की यूथ विंग की ओर से रविवार दोपहर गोमती नगर पार्टी कार्यालय से हल्लाबोल किया गया। इसे लेकर उनकी पुलिस से तीखी झड़प, धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। इस दौरान पुलिस ने डंडे मारकर कार्यकर्ताओं को कार्यालय के अंदर किया। बाद में पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना के नेतृत्व में पत्रकारपुरम चौराहे से 1090 चौराहे तक हल्लाबोल का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसे लेकर पहले से पार्टी कार्यालय के बाहर और आसपास पुलिस बल तैनात था। इसके बाद भी जब पार्टी कार्यकर्ता बाहर निकलने लगे तो पुलिस ने बैरिकेड कर उन्हें रोका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा से गठबंधन का एलान: राजभर बोले, यूपी में अब विपक्ष खत्म, धर्म सिंह सैनी भी हमारे साथ होंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तेजी से बदल रही यूपी की राजनीति: ओम प्रकाश राजभर के बाद दारा सिंह चौहान भी भाजपा में होंगे शामिल
इसे लेकर नोकझोंक, धक्कामुक्की, हाथपाई हुई। इसके बाद भी कुछ कार्यकर्ता निकलकर चौराहे की तरफ जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़कर हिरासत में ले लिया।