यूपी में संगठन को मजबूत करने के लिए तीन महीने में 1.20 लाख जनसंवाद कार्यक्रम करेगी आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सरकार बनने से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने अब यूपी में भी संगठन को मजबूत करने का फैसला किया है। इसी कड़ी में पार्टी अगले 23 मार्च से 23 जून तक 1.20 लाख जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों की समस्याएं जानेगी।
इसके लिए पार्टी 12 सौ टीमों का गठन करेगी। यह जानकारी आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने मीडियाकर्मियों को दी।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि गांवों में रहने वाले लोगों तक पहुंचने के लिए ग्राम पंचायतों के अलावा नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के सभी वार्डों में भी जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें आम लोगों की समस्याओं को समझकर पार्टी की अगली रणनीति तैयार करेगी।
स्कूलों की बढ़ती फीस को बनाएंगे मुद्दा
पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत जुड़ने वाले लोग बता रहे हैं कि प्रदेश में निजी क्षेत्र के स्कूल लूट का अड्डा बन गए हैं। फीस के साथ ही प्रवेश देने, किताब व ड्रेस के नाम पर निजी स्कूल अभिभावकों व बच्चों का शोषण कर रहे हैं।
पार्टी इसे अपने एंजेंडे में शामिल करेगी। सदस्यता अभियान में 3 मार्च तक 3.65 लाख 707 लोग जुड़ चुके हैं।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने शहर के कई चिकित्सकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इनमें डॉ. तरुण सिंह, डॉ. प्रकाश पांडे, अनिल यादव, विकास कनौजिया, डॉक्टर सौरभ, डॉ.अजय यादव समेत अन्य डॉक्टर शामिल रहे।