{"_id":"5c9790d9bdec221473374488","slug":"aam-admi-party-declares-candidates-for-three-lok-sabha-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ‘आप’ ने सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ से घोषित किए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ‘आप’ ने सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ से घोषित किए प्रत्याशी
Sun, 24 Mar 2019 07:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
आप नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के लिए पहली सूची जारी कर तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
सूची में योगेश दहिया को सहारनपुर, प्रोफेसर श्वेता शर्मा को गौतमबुद्ध नगर और सतीश चंद्र शर्मा को अलीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि पार्टी की संसदीय मामलों की समिति की मंजूरी के बाद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सूची जारी की है।
उन्होंने कहा कि पार्टी पश्चिमी यूपी के अलावा अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड की दो दर्जन से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।