फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aam Admi Party declared 19 more candidates for UP Election 2022.

UP Election 2022: आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी की, घोषित किए 19 उम्मीदवार

Thu, 03 Feb 2022 08:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Feb 2022 08:52 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई आठवीं सूची में बलरामपुर, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, लखनऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सीतापुर और उन्नाव के विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Aam Admi Party declared 19 more candidates for UP Election 2022.
आप प्रभारी संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए 19 और प्रत्याशियों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी। राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णय के बाद इन प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। 19 प्रत्याशियों में 05 ग्रेज्युएट, 03 पोस्ट ग्रेज्युएट, 02 एलएलबी, 01 डॉकटर, 08 प्रत्याशी है ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जारी की गई आठवीं लिस्ट में गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज समेत लखनऊ के बीकेटी से भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनवों में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि इन 19 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी कुल 343 प्रत्याशी अभी तक घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन


जारी की गई लिस्ट में बलरामपुर से उदय चंद पासवान, बलरामपुर की तुलसीपुर सीट से हिदयातुल्ला शाह, बस्ती की रुदौली से पुष्कर आदित्य सिंह, चंदौली के चकिया से रवि शंकर पहलवान, देवरिया के रामपुर कारखाना से कौशल किशोर मणी, देवरिया के रुद्रपुर से राजेश प्रसाद निषाद, गोरखपुर के कैंपियरगंज से कौशल कुमार सिंह, गोरखपुर के चिल्लूपार से सूरज कुमार, कुशीनगर के फाजिलनगर से हरीशचंद्र यादव, कुशीनगर के रामकोला से शंभु कुमार कश्यप, लखनऊ के बक्शी का तालाब से डॉ एसपी पाण्डेय, मिर्जापुर से चुनार से सत्येन्द्र सिंह, प्रतापगढ़ के बाबागंज से राकेश पासी, प्रतापगढ़ के पट्टी से अजय यादव, प्रयागराज के फाफामऊ से संजय प्रकाश शुक्ला, प्रयागराज के प्रतापपुर से हरीश चंद्र मिश्र, प्रयागराज के सारौन से लल्लन पासी, सीतापुर के हरगांव से संदीप कुमार, उन्नाव के भंगवंत नगर से नवीन कुमार शर्मा को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed