{"_id":"626dffe106d5f87b90379871","slug":"aam-aadmi-party-will-set-up-10-thousand-tricolor-branches-in-up-sanjay-singh-says-bjp-is-weakening-the-country-by-spreading-hatred","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 10 हजार शाखाएं लगाएगी आप, संजय सिंह बोले- नफरत फैलाकर देश को कमजोर कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 10 हजार शाखाएं लगाएगी आप, संजय सिंह बोले- नफरत फैलाकर देश को कमजोर कर रही भाजपा
Sun, 01 May 2022 11:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 May 2022 11:03 AM IST
सार
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाकर देश को कमजोर कर रही है। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी के कारण यूपी का नौजवान फांसी लगा रहा है पर इस पर चर्चा नहीं हो रही है। स्कूलों व अस्पतालों की बदहाली खुद भाजपा के मंत्री स्वीकार रहे हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि पार्टी छह माह में 10 हजार तिरंगा शाखा बनाएगी। इसकी शुरुआत एक जुलाई से होगी। संगठन को मजबूत करने के लिए 30 घरों पर एक मोहल्ला प्रभारी बनाया जाएगा। संगठनात्मक सक्रियता के बाद पार्टी सभी वार्ड सदस्य, चेयरमैन और मेयर का चुनाव लड़ेगी।
मीडिया से मुखातिब संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाकर देश को कमजोर कर रही है। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी के कारण यूपी का नौजवान फांसी लगा रहा है पर इस पर चर्चा नहीं हो रही है। स्कूलों व अस्पतालों की बदहाली खुद भाजपा के मंत्री स्वीकार रहे हैं।
बिजली संकट से पूरा प्रदेश त्राहि-त्राहि कर रहा है। कोयला कमी का बहाना बनाकर अडानी को फायदा पहुंचाने को आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की। आरोप लगाया कि 14 हजार एकड़ भूमि अडानी को दी गई। प्रदेश में तमाम नेताओं का जमीनों पर अतिक्रमण है। लेकिन वहां बुलडोजर नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि गरीबों के बजाय पहले नेताओं, अधिकारियों द्वारा किए गए कब्जे हटवाए जाएं। उन्होंने बताया कि तिरंगा शाखाओं में भारत का तिरंगा लगाकर कस्बों, शहरों व पार्कों में भारत का संविधान पढ़ा जाएगा। जो सभा आयोजित होगी उसमें बाबा साहब, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह आदि महापुरुषों पर चर्चा होगी।