फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A youth claiming to be a representative of the Delhi BJP state president and trying to meet the Deputy CM was caught.

Lucknow News: खुद को दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बताकर डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचा युवक पकड़ा गया

Fri, 12 Dec 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
A youth claiming to be a representative of the Delhi BJP state president and trying to meet the Deputy CM was caught.

विज्ञापन

लखनऊ। खुद को दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बताकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे युवक को सतर्कता टीम ने पकड़ा है। उसके तीन साथी भी हिरासत में है। आरोपी की पहचान गौतम बुद्ध नगर के दादरी होड़ी बछेड़ा निवासी दशरथ पाल के रूप में हुई है।



पूछताछ में पता चला कि आरोपी का दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से कोई लेना देना नहीं है। सुरक्षा कर्मियों ने उसको गौतमपल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। सूचनाधिकारी, रतन सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम सात बजे दशरथ पाल तीन साथियों के साथ डिप्टी सीएम से शिष्टाचार मुलाकात करने के नाम पर कालीदास मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पहुंचा था। सतर्कता टीम को दशरथ पर शक हुआ। पूछताछ की गई तो पता चला कि वह दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के नाम का गलत इस्तेमाल कर खुद को उनका प्रतिनिधि बता रहा था। दशरथ व साथियों को गौतमपल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


रतन सिंह के अनुसार, आरोपी नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ और लखनऊ में फ्राड कर चुका है। इस मामले की जानकारी जब डिप्टी सीएम को हुई तो उन्होंने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष कोे भी फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं, इस मामले में दिल्ली भाजपा दफ्तर के कार्यालय सचिव बृजेश राज ने भी दिल्ली पुलिस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी से लिखित शिकायत की है। इस पूरे मामले में एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल का कहना है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकार एवं संगठन की छवि धूमिल करने, जनता को भ्रमित करने और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed