फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young woman was sexually abused, objectionable videos were sent to her husband and she got divorced

Lucknow News: युवती का यौन शोषण, आपत्तिजनक वीडियो पति को भेजे, हुआ तलाक

Sun, 20 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 20 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A young woman was sexually abused, objectionable videos were sent to her husband and she got divorced
युवती का यौन शोषण, आपत्तिजनक वीडियो पति को भेजे, हुआ तलाक
लखनऊ। मदेयगंज निवासी युवती ने पूर्व सहपाठी पर निकाह का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का निकाह कहीं और हो जाने के बाद भी आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। ब्लैकमेल करते हुए उनका शोषण किया और उनके आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरें पति को भेज दिए। इसके चलते उनका तलाक हो गया। पीड़िता ने शुक्रवार को मदेयगंज थाने में आरोपी शीशे वाली मस्जिद, पुरानी बांसमंडी निवासी शकील खान उर्फ रेहान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


युवती के अनुसार स्नातक की पढ़ाई के दौरान शकील से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने निकाह का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया और 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। उसने चोरी-छिपे उनके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बना लिए। वर्ष 2022 में रेहान ने निकाह करने से मना कर दिया तो परिजनों ने उनका रिश्ता कहीं और तय कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि वर्ष 2023 में आरोपी ने वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर उनका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। इससे उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आने लगी। वह मायके में रहने लगीं। शकील की बात मानने से मना कर दिया तो आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो व फोटो पति को भेज दिए। इस कारण उनका तलाक हो गया। अब आरोपी युवती के वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को माफिया अतीक अहमद जैसा बताता है आरोपी
युवती ने पुलिस से शिकायत में इस बात का जिक्र किया है कि आरोपी खुद को माफिया अतीक अहमद जैसा बताकर धमकाता है। धमकी देता है कि ऐसा बदनाम करूंगा कि तुम्हारा पूरा परिवार आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed