फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young woman stabbed a businessman, but a young man saved his life

Lucknow News: युवती ने व्यवसायी पर चाकू से किया वार, युवक ने बचाई जान

Sun, 07 Dec 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
A young woman stabbed a businessman, but a young man saved his life
लखनऊ। मड़ियांव के भरतनगर मोहल्ले में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब युवती ने अचानक व्यवसायी पर चाकू से हमला कर दिया। मुंबई से आईआईटी और बेंगलूरू आईआईएम से पढ़ी सुषमा वर्मा उर्फ गुड़िया ने पहले दुकान में घुसकर व्यवसायी सुरेश चंद्र शुक्ला की आंखों में स्प्रे डाला और फिर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद वह दुकान का सामान सड़क पर फेंकने लगी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे शोभित मिश्र ने साहस दिखाते हुए युवती से चाकू छीनकर व्यवसायी की जान बचाई।
विज्ञापन

शोभित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायल व्यवसायी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। व्यवसायी के हाथ में चोट आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती इसके पहले भी राहगीरों पर हमला कर चुकी है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी केशवनगर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवती पहले एक निजी कंपनी में 18 लाख रुपये के पैकेज पर काम करती थी, लेकिन कोविड काल में नौकरी जाने के बाद से वह अवसादग्रस्त है। पुलिस ने युवती के परिजनों को उसे कड़ी निगरानी में रखने और इलाज कराने की सलाह दी है। पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed