{"_id":"6a29d47f5f9289648802d52d","slug":"a-young-woman-sold-for-three-lakh-rupees-a-year-ago-has-escaped-the-clutches-of-the-accused-lucknow-news-c-13-lko1070-1777777-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक वर्ष पहले तीन लाख में बेची गई युवती आरोपियों के चंगुल से छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक वर्ष पहले तीन लाख में बेची गई युवती आरोपियों के चंगुल से छूटी
Thu, 11 Jun 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
शुभम अवस्थी
लखनऊ। राजस्थान के कोटा में वर्ष 2025 में तीन लाख में बेची गई रायबरेली निवासी युवती आरोपियों के चंगुल से रविवार को निकल गई। मोहलनलालगंज पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।
मोहनलालगंज पुलिस ने कुछ दिन पहले किशोरी को खरीदकर शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना रायबरेली निवासी प्रिया, उसके लिवइन पार्टनर अनुराग यादव, मो. अख्तर और एक नाबालिग को पकड़ा था। आरोपियों ने मोहनलालगंज निवासी दो किशोरियों को राजस्थान के कोटा में सोनम को बेचने का प्रयास किया था। पुलिस सोनम व उसके पति भूपेंद्र की तलाश में जुटी है। वहीं, 2025 में गिरोह ने जिस रायबरेली निवासी युवती को बेचा था वह बचकर घर लौट आई। इसकी जानकारी रायबरेली पुलिस ने मोहनलालगंज थाने में दी। पुलिस की टीमें युवती को मोहनलालगंज लेकर आई थीं। युवती ने बताया कि सोनम ने उसकी शादी जबरन कोटा के ही 50 वर्षीय व्यक्ति से कराई थी।
दो और लोगों के नाम आए सामने
युवती ने बताया कि उन्हें बेचने वालों में प्रिया, अनुराग, मो. अख्तर, सोनम, भूपेंद्र, तीन नाबालिगों के अलावा दो और युवक भी शामिल थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती काफी डरी हुई है। उसकी जिससे शादी की गई है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें कोटा भेजी गई हैं।
विज्ञापन
रायबरेली के गांव में रह रही सोनम
मोहनलालगंज निवासी दो किशोरी बहनों को बेचने का प्रयास करने वाली सोनम और उसके पति की अंतिम लोकेशन रायरबरेली के गांव में मिली है। वहां भी पुलिस की तीन टीमें भेजी गई हैं।