फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man who went to work as a laborer died under suspicious circumstances.

Lucknow News: मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 07 Dec 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to work as a laborer died under suspicious circumstances.
रायबरेली में शुक्रवार को युवक की मौत के बाद ऊंचाहार सीएचसी में गमगीन परिजन। 
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर के रेलवे क्राॅसिंग के निकट निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। भाई ने हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजन हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर पुलिस उनको देर शाम तक समझाने में जुटी रही। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तब जाकर परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए शव सौंपा।
विज्ञापन

क्षेत्र के हसनगंज मजरे ऊंचाहार देहात गांव निवासी अनूप कुमार (19) पुत्र स्व. रामदेव दिहाड़ी श्रमिक थे। शुक्रवार की दोपहर अकोढ़िया रोड निवासी एक व्यक्ति उन्हें काम करने के लिए लेकर गया था। वे रेलवे क्राॅसिंग के पास एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काम पर ले गए व्यक्ति के बेटे ने घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन

घरवालों के पहुंचने से पहले अनूप के साथी शव सीएचसी में छोड़कर भाग निकले। घरवालों ने काम कराने के लिए ले गए व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई श्रीराम ने बताया कि भाई अनूप के पैर व शरीर पर चोट के निशान हैं, उन्हें मारा गया है। मामले की सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इसपर परिजन नाराज हो गए। परिजनों ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। देर शाम तक पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिक ने किया था प्रेम विवाह
युवक ने दो वर्ष पहले डलमऊ क्षेत्र की रहने वाली सुमन से प्रेम विवाह किया था। अनूप की मौत से अब उसका भी सहारा छिन गया है। वह सीएचसी पहुंचीं, तो पति का शव देख बेहोश गईं। होश में आईं तो दहाड़े मारकर रोने लगीं। कहा अब मेरा सब कुछ छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed