फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man who went to a water park with his friends died under suspicious circumstances

Lucknow News: दोस्तों के साथ वाटर पार्क गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 12 May 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 12 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to a water park with his friends died under suspicious circumstances
दोस्तों के साथ वाटर पार्क गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
बख्शी का तालाब। सआदतगंज के लकड़मंडी निवासी 20 वर्षीय सनी राठौर की शनिवार को बीकेटी स्थित मरीनो वाटर पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बिना परिवार को बताए तीन दोस्तों के साथ वाटर पार्क गया था। घटना के बाद पुलिस ने तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के दोस्तों का दावा है कि सनी की मौत वाटर पार्क के पूल में नहाते समय डूबने से हुई, लेकिन परिवार इस बात को मानने को तैयार नहीं है। पिता सूरज प्रसाद राठौर ने आरोप लगाया कि बेटे के साथ कुछ गलत हुआ है और पुलिस सख्ती से पूछताछ करे तो सच्चाई सामने आ सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


सूरज ने बताया कि बेटा उनके साथ घर के बाहर सब्जी की दुकान चलाता था। शनिवार दोपहर 12 बजे वह बाइक लेकर घर से निकला था। शाम 6:30 बजे बीकेटी पुलिस के दरोगा ने सूचना दी कि सनी की मौत हो गई है। शव सौ शैय्या अस्पताल में रखा गया था। परिजन रात करीब आठ बजे अस्पताल पहुंचे। सनी परिवार में सबसे छोटा था। पिता के अलावा मां मीना देवी और दो भाई गोलू व रामकिशोर हैं। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम को शव घर पहुंचा तो रोना-पीटना मच गया। रिश्तेदारों व मोहल्ले वालों ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली, युवकों ने पी थी शराब, डूबने से हुई मौत
इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह ने बताया कि सनी तीन दोस्तों के साथ वाटर पार्क आया था। सभी ने शराब पी थी। नहाते वक्त पूल में डूबकर सनी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना आया है। डॉक्टरों ने हार्ट और विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। फिलहाल सनी के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर वाटर पार्क के अंदर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।

परिजनों के सुलगते सवाल
सूरज के पिता का आरोप है कि पुलिस ने बेटे की मौत को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी। हादसा कब हुआ। बेटे को अस्पताल लेकर कौन आया। उनका आरोप है कि बेटे के कपड़े भी बदले गए थे। इन सवालों के जवाब पुलिस के पास नहीं है। इसके अलावा सूरज का कहना था कि सिर्फ इतनी ही जानकारी मिल सकी कि बेटे के मुंह व नाक से झाग निकल रहा था। उनका बेटा शराब नहीं पीता था। आरोप है कि घटना को लेकर वाटर पार्क प्रशासन ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही परिजनों को। दोपहर साढ़े तीन बजे बेटे को अस्पताल पहुंचाया। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने शाम को पुलिस को सूचना दी। वहीं, सनी की बाइक परिजनों को घर से कुछ दूरी पर खड़ी मिली।


नहाने के दौरान बिगड़ी थी युवक की हालत
मरीनो वाटर पार्क के मालिक मनोज सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर चार युवक आए थे। इनमें से एक एक युवक नशा किए था। नहाने के दौरान उसकी हालत बिगड़ी तो कर्मियों द्वारा 108 एंबुलेंस बुलाकर युवक को हॉस्पिटल भेजा गया। उसके तीन साथी भी थे। इसके बाद पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की तैनाती के साथ बाकी मानक भी पूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed