फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man who reached his girlfriend's house set himself on fire, is in critical condition

Lucknow News: प्रेमिका के घर पहुंचे युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर

Sat, 06 Sep 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 06 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A young man who reached his girlfriend's house set himself on fire, is in critical condition
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम प्रेमिका के घर पहुंचे युवक ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे सीएचसी त्रिवेदीगंज से सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया। आग लगने से झुलसे युवक का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

घायल युवक का नाम राजेश उर्फ दीना (24) है। वह लखनऊ जिले के थाना नगराम के गुरुबख्श खेड़ा गांव का निवासी है। ग्रामीणों के अनुसार दीना का प्रेम प्रसंग गांव की एक युवती के साथ था। युवती से किसी बात को लेकर उसकी अनबन हो गई थी। गांव आने के बाद युवती के परिजनों ने भी इसका विरोध किया। जब वह युवती से नहीं मिल पाया, तो शुक्रवार शाम को ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। आग लगने से युवक काफी झुलस गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। वायरल वीडियो में युवक का पूरा शरीर झुलसा दिखाई पड़ रहा है। आग लगाने से पहले युवक ने अपना मोबाइल सुरक्षित अलग रख दिया था। आग बुझने के बाद उसने मोबाइल फोन उठाया। लड़खड़ाते हुए कुछ दूर तक चला। लेकिन बाद में बैठ गया। पुलिस ने उसे सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया। थानाध्यक्ष लोनीकटरा अभय कुमार मौर्या ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। झुलसे युवक को इलाज के लिए भेजने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed