{"_id":"68c5e13d6a3a672c280c0f2d","slug":"a-young-man-was-shot-due-to-enmity-the-bullet-passed-through-his-thigh-lucknow-news-c-13-knp1002-1383672-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंजिश में युवक को मारी गोली, जांघ के आरपार हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंजिश में युवक को मारी गोली, जांघ के आरपार हुई
Sun, 14 Sep 2025 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पुनीत यादव।
लखनऊ। चिनहट के मटियारी निवासी पुनीत यादव (37) को पुरानी रंजिश के चलते गांव के रहने वाले विनय यादव व उसके तीन साथियों ने शनिवार रात गोली मार दी। गोली पुनीत की दाहिनी जांघ पर लगी और आरपार हो गई। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पुनीत की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है।
एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी ने बताया कि पुनीत यादव अपने चाचा के साथ उनके होटल का काम संभालते हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे वह घर के पास स्थित परनामी मंदिर में बैठे थे। इस बीच पुरानी रंजिश के कारण गांव का रहने वाला विनय अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुनीत से झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते बात बढ़ गई और विनय ने असलहा निकाल कर पुनीत को गोली मार दी। गोली उनकी दाहिनी जांघ पर लगी। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। गोली चलने से आसपास के लोग घबरा गया। इस दौरान हमलावर वहां से भाग निकले।
पुनीत पर हमले की खबर पाकर परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सरेराह युवक को गोली मारे जाने की सूचना पर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह और चिनहट पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में मौजूद पुनीत के परिजनों से बातचीत की गई तो पता चला कि दिसंबर में आरोपी विनय का पुनीत के चाचा से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने पुनीत को गोली मारी है।
विज्ञापन
डीसीपी ने बताया कि पुलिस की दो टीमों को हमलावरों की तलाश में लगाया गया है। वहीं एक टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। डीसीपी ने बताया कि अभी घायल के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।