{"_id":"68683934bb16325a540b92e7","slug":"a-young-man-got-electrocuted-while-removing-the-meter-and-died-lucknow-news-c-13-knp1050-1278210-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मीटर हटाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मीटर हटाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के मवई कलां गांव में शुक्रवार सुबह बिजली मीटर हटाते समय फतेपुर निवासी हार्डवेयर कारोबारी बादल मौर्य (28) करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पत्नी माया देवी के मुताबिक सुबह से बिजली नहीं आ रही थी। पानी बरसने के कारण घर के बाहर लगा मीटर भीग रहा था। ऐसे में बादल उसे वहां से हटाकर आंगन में मीटर लगा रहे थे। तभी करंट आने से बादल मीटर में चिपक गए। यह देख माया व ग्रामीणों ने डंडे से उन्हें छुड़ाया और अस्पताल ले गए। यहां बादल को मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी के मुताबिक घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोपहर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सात महीने पहले हुई थी शादी
बादल की 18 नवंबर 2024 को माया से शादी हुई थी। पति का शव देखकर उनकी हालत बिगड़ गई। पिता सुरेश मौर्य का भी रो-रो कर बुरा हाल था। बादल उनके इकलौते बेटे थे।