{"_id":"6906731af2833530fb0d288a","slug":"a-young-man-found-covered-in-blood-in-bushes-died-at-the-trauma-centre-lucknow-news-c-13-knp1050-1451644-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झाड़ियों में खून से लथपथ मिले युवक ने ट्राॅमा सेंटर में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झाड़ियों में खून से लथपथ मिले युवक ने ट्राॅमा सेंटर में तोड़ा दम
Sun, 02 Nov 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
मोहनलालगंज। क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ मिले जाैनपुर निवासी मनोज सिंह को ट्राॅमा सेंटर लाया गया। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक जौनपुर के मनोज सिंह की पत्नी रूबी सिंह 29 अक्तूबर को मायके जाते समय रायबरेली में सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। उन्हें लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर लाया गया था। पत्नी के घायल होने की जानकारी मिलने पर मनोज (40) उनके पास बस से लखनऊ आ रहे थे। रास्ते में इनके दोस्त विक्रांत, अजीत ने फोन पर बताया कि वे दोनों मोहनलालगंज के निशा ढाबे पर हैं। दोस्तों से मिलने के लिए वह रात लगभग एक बजे ढाबे से कुछ दूर पहले ही बस से उतर गए थे, लेकिन ढाबे पर नहीं पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद दोस्तों ने उनकी तलाश शुरू की तो वह हाईवे किनारे स्थित स्कूटी के शोरूम के पास झाड़ियों में घायल हालत में मिले। मृतक के भाई बिनोद सिंह ने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है।