फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man died due to electric shock, his wife got burnt

Lucknow News: करंट से युवक की मौत, पत्नी झुलसी

Mon, 30 Sep 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock, his wife got burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इकौना (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा में रविवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक करंट की चपेट में आ गया। बचाने पहुंची पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने दंपती को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकोँ ने पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है।

थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा निवासी पेशकार (40) के घर की छत में लगा पंखा खराब था। रविवार को वह पंखे के तार को सही कर रहा था। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। उसके गिरने की आवाज पर बचाने पहुंची पत्नी सुनीता देवी (38) भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। महिला की चीख पुकार सुन पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में दंपती को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने पेशकार को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनीता देवी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं पेशकार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed